सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : Apple अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप iPhone 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल Apple iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max नामक चार मॉडल्स पेश कर सकता है।

iPhone 17 लाइनअप में बड़ा प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेगा। स्टैंडर्ड वेरिएंट में नेक्स्ट-जेनरेशन A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि प्रो वेरिएंट्स A19 Pro चिप के साथ आएंगे। दोनों ही चिपसेट एडवांस 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी में काफी सुधार होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार RAM को भी 8GB से बढ़ाकर 12GB किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रो मॉडल्स में वapor chamber cooling system भी मिलने की संभावना है।

एक और खास मॉडल होगा iPhone 17 Air, जो कि Apple का सबसे पतला iPhone हो सकता है। इसके स्लिम डिजाइन के कारण इसमें high-density silicon anode battery लगाई जा सकती है। इस वेरिएंट में 6.6-इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

कैमरा अपग्रेड की बात करें तो सभी मॉडल्स में 24MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो iPhone 16 में मौजूद 12MP कैमरा के मुकाबले बड़ा सुधार होगा।

  • iPhone 17: 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा

  • iPhone 17 Pro/Pro Max: 48MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ज़ूम) सहित ट्रिपल कैमरा सेटअप

  • iPhone 17 Air: 48MP सिंगल कैमरा

इसके साथ ही प्रो वेरिएंट्स में डुअल कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ वीडियो बना सकेंगे।

कुल मिलाकर, iPhone 17 सीरीज डिजाइन, प्रदर्शन और कैमरा सभी पहलुओं में बड़ा अपग्रेड लेकर आ रही है। Apple के फैंस को अब सितंबर में होने वाले लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतजार है।

#iPhone17 #Appleसीरीज #iPhoneलॉन्च #टेकन्यूज़ #iPhoneकैमरा #iPhoneअपग्रेड #iPhone2025