देश के लिए आज का दिन बेहद खास है। कोविड-19 महामारी को हराने के लिए जो वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू हुआ था, उसके आज 100 करोड़ डोज पूरे हो गए। करीब 31% आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं। 139 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में वैक्सीनेशन का काम आसान नहीं था।
कोरोना वायरस से बचने हर इंसान सबसे पहले वैक्सीन लेना चाहता था। लोगों में हड़बड़ी न हो और वैक्सीनेशन का काम आराम से हो सके, इसके लिए एक प्रॉपर चैनल सबसे जरूरी था। इस चैनल का काम किया कोविन (Co-WIN) ने।
कोविन प्लेटफॉर्म की मदद से ही 100 करोड़ डोज का सफर आसानी और तेजी से पूरा हो पाया है। इस प्लेटफॉर्म को ऐसे डिजाइन किया गया कि लोग आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। सरकार ने इसका ऐप भी बनाया। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कोविन प्लेटफॉर्म सिस्टमैटिक है। ये ऐसा सिंगल प्लेटफॉर्म है जहां से रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।