सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Claude को परेशान करना पड़ेगा भारी, Anthropic ने लागू किए नए नियम
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने AI चैटबॉट क्लॉड (Claude) के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 8 अक्टूबर 2026 को घोषित नई यूज पॉलिसी में AI मॉडल के साथ लगातार और बिना किसी उचित कारण के अपमानजनक या क्रूर व्यवहार करने पर रोक लगाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह नियम केवल उन गंभीर मामलों पर लागू होगा, जिनमें उपयोगकर्ता बार-बार जानबूझकर ऐसा व्यवहार करते हैं।
हर तरह की आलोचना पर नहीं लगेगी रोक एंथ्रोपिक ने स्पष्ट किया है कि सामान्य नाराजगी जताना, जवाबों पर सवाल उठाना, मॉडल की सीमाओं को परखना, रिसर्च करना या गंभीर और अंधकारमय विषयों पर रचनात्मक लेखन करना इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आता। कंपनी के मुताबिक, लगातार अपमानजनक बातचीत की स्थिति में क्लॉड बातचीत समाप्त कर सकता है। फिलहाल बातचीत रोकना ही ऐसे मामलों में प्रमुख कार्रवाई का तरीका रहेगा।
सिर्फ AI के व्यवहार तक सीमित नहीं हैं नए नियम नई नीति में भ्रामक राजनीतिक और व्यावसायिक अभियान चलाने, फर्जी अकाउंट या नकली समाचार वेबसाइटों के जरिए लोगों को गुमराह करने तथा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने पर भी स्पष्ट प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा, हथियारों के संचालन से जुड़े सॉफ्टवेयर विकसित करने और बिना सहमति लोगों की निगरानी करने जैसे इस्तेमालों पर भी नियम सख्त किए गए हैं।
स्वास्थ्य, वित्त और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में AI की सलाह के इस्तेमाल के लिए भी योग्य मानव विशेषज्ञ की निगरानी जैसी शर्तें स्पष्ट की गई हैं। एंथ्रोपिक के अनुसार, नई नीति 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।
Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #Claude #करन #Anthropic #एनएन #टवर #आईट #अपन #Claudeकपरश