ब्यूनस आयर्स । अर्जेंटीना के फुटबॉलर एंजल डि मारिया इस साल क़तर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के बाद नहीं खेलेंगे। एंजल ने कहा कि वह इस साल विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे हालांकि वह क्लब स्तर पर खेलते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत से खिलाड़ी हैं जो अब खेल के अंतिम दौर में पहुंच गये हैं।

34 वर्षीय डि मारिया ने अर्जेंटीना की ओर से 121 मैचों में 24 गोल किए हैं। उन्होंने पिछली जुलाई में कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना की ओर से एकमात्र गोल कर अपनी टीम को ब्राजील पर जीत दिलायी थी। वह आने वाली दिनों में पीएसजी क्लब भी छोड़ देंगे। अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह अब अगले सत्र में किस क्लब टीम की ओर से खेलेंगे।