सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आर्टेमिस-II मिशन मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की परिक्रमा पर भेजा जाएगा। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर मानव की वापसी और गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल ने आर्टेमिस-II मिशन के लॉन्च का सफल प्रसारण यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज के माध्यम से किया। इस अवसर पर केन्द्र ने दर्शकों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन भाग लिया और सवाल-जवाब के माध्यम से मिशन की जानकारी प्राप्त की। तकनीकी कारणों से काउंटडाउन पर रुक गया, जिससे दर्शकों में थोड़ी चिंता और उत्सुकता का माहौल बन गया। टीम ने तुरंत समस्या की पहचान कर उसका समाधान किया और काउंटडाउन पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ हुआ। इस दौरान आंचलिक विज्ञान केन्द्र की टीम ने मानव अंतरिक्ष मिशनों में सुरक्षा उपायों की जानकारी भी साझा की। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, आर्टेमिस-II मिशन का जबकि वास्तविक प्रक्षेपण पर हुआ। यह देरी मिनट पर काउंटडाउन रोककर अंतिम तकनीकी तैयारियों के लिए की गई थी। लाइव प्रसारण के दौरान विशेषज्ञों ने मिशन के विभिन्न चरणों, प्रक्षेपण प्रक्रिया और घटित गतिविधियों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। दर्शकों ने प्रश्न पूछे और उन्हें वास्तविक समय में मिशन की वैज्ञानिक एवं तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना और उन्हें नवीनतम वैज्ञानिक उपलब्धियों से जोड़ना था। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल इस प्रकार के डिजिटल माध्यमों के जरिए विज्ञान के प्रसार एवं लोकप्रियकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

#आंचलिक_विज्ञान_केंद्र #भोपाल #आर्टेमिसII #अंतरिक्ष_अन्वेषण #विज्ञान_शिक्षा #अनुसंधान_प्रेरणा #विद्यार्थी_सक्रियता #अंतरिक्ष_मिशन #भविष्य_की_तकनीक