सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच से अपने पैतृक गांव बाबूपट्टी के लोगों से माफी मांगी। शो में प्रतापगढ़ से जुड़े कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश तिवारी के आने पर अमिताभ ने अपने पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मभूमि को याद किया। इसी दौरान उन्होंने गांव में बच्चों के लिए प्रस्तावित लाइब्रेरी के अब तक शुरू नहीं हो पाने पर बात की।
अमिताभ ने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन जब बाबूपट्टी गई थीं, तब उन्होंने गांव के बच्चों के लिए पढ़ने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरी बनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद लाइब्रेरी की बिल्डिंग तैयार कराई गई, लेकिन जरूरी संसाधन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने के कारण वह अभी तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सकी। KBC के दौरान अमिताभ ने बाबूपट्टी के लोगों से देरी के लिए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि लाइब्रेरी जल्द खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन तैयार है और अब उसमें जरूरी सामान और किताबों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बच्चे इसका इस्तेमाल पढ़ाई और अध्ययन के लिए कर सकें। बाबूपट्टी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज तहसील में स्थित है और बच्चन परिवार की पुश्तैनी पहचान से जुड़ा है। वर्ष 2006 में जया बच्चन ने वहां डॉ. हरिवंश राय बच्चन स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन किया था।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #पगढ #एनएन #टवर #आईट #अपन #उनक #हतर #अमतभन