टेलीकॉम कंपनियां कुछ एंट्री लेवल प्लान्स हटा कर टैरिफ को बढ़ा रही है. टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Jio और Vi 500 रुपये के अंदर आने वाले प्लान्स स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स के साथ देती हैं. इस साल की शुरूआत में Airtel ने Amazon के साथ पार्टनरशिप की थी.

कई प्रीपेड प्लान के साथ Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है. Vodafone Idea Viacom 18 के साथ पार्टनरशिप करके अपने सब्सक्राइबर्स को Voot का कंटेंट Vi movies and TV के जरिए देता है.

Airtel के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेली 100 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इस वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.