सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान भारतीय वायुसेना की स्काईडाइविंग टीम आकाशगंगा और हेलिकॉप्टर प्रदर्शन दल सारंग अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का रोमांच बढ़ाएंगे। एक और दो नवंबर को आसमान में वायुसेना के जवानों और हेलिकॉप्टरों का विशेष प्रदर्शन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आकाशगंगा टीम स्काईडाइविंग के जरिए आसमान से छलांग लगाकर अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन करेगी। वहीं, सारंग टीम के पांच हेलिकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हुए आसमान में करीब 10 तरह की आकृतियां बनाएंगे। इस दौरान हेलिकॉप्टरों का सामूहिक प्रदर्शन दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगा।

सारंग टीम अपने सटीक तालमेल, नियंत्रित उड़ान और सामूहिक हवाई अभ्यास के लिए जानी जाती है। पांच हेलिकॉप्टरों के एक साथ अलग-अलग संरचनाओं में उड़ान भरने का प्रदर्शन राज्योत्सव में रोमांचक दृश्य प्रस्तुत करेगा। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के साथ वायुसेना का यह प्रदर्शन भी खास आकर्षण होगा। आकाशगंगा के स्काईडाइविंग करतब और सारंग के हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #राज्योत्सव #एयरफोर्स #आकाशगंगा #सारंग #टीम #दिखाएंगी #हवाई #राज्योत्सवमेंएयरफोर्सकी