सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईसेक्ट ने एआई साक्षरता मिशन बस का शुभारंभ, प्रदेश भ्रमण मध्यप्रदेश में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने तथा आमजन, विद्यार्थियों और युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आईसेक्ट द्वारा एआई साक्षरता मिशन बस का शुभारंभ शासकीय सरोजनी नायडू स्कूल, भोपाल से किया गया। यह विशेष रूप से डिज़ाइन की गई बस राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर नागरिकों को एआई के उपयोग, संभावनाओं और सुरक्षित प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगी, जिससे डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। इस अभियान के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बुधनी, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर और सीहोर सहित विभिन्न जिलों में जाकर एआई साक्षरता को फैलाएगी। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को न केवल एआई की बुनियादी समझ दी जाएगी, बल्कि यह भी बताया जाएगा कि शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और दैनिक जीवन में एआई कैसे उपयोगी हो सकता है। साथ ही जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि तकनीक का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित हो सके। आईसेक्ट के सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह मिशन केवल जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एआई हर क्षेत्र में अभिन्न भूमिका निभाएगा, इसलिए युवाओं को समय रहते इसे समझना और अपनाना आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से प्रदेश के युवा तकनीकी रूप से सक्षम बनेंगे और उन्हें रोजगार तथा नवाचार के नए अवसर मिलेंगे। यह अभियान प्रदेश में एआई साक्षरता को व्यापक स्तर पर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा। सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया गया।
#AISECT #एआई #डिजिटलइंडिया #साक्षरता #टेक्नोलॉजी #स्किलडेवलपमेंट #भारत