नई दिल्ली । ओलंपिक कांस्य विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कहा है कि आईबीए विश्व चैम्पियनशिप में मिली हार से उन्हें आने वाले मुकाबलों के लिए सीख मिली है। साथ ही कहा कि अब मेरा ध्यान राष्ट्रमंडल और अगले ओलंपिक खेलों में पदक जीतने पर रहेगा।
लवलीना को विश्व चैम्पियनशिप के 70 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। । ओलंपिक के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलते हुए लवलीना को सिंडी नगाम्बा के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। लवलीना ने माना है किविश्व चैंपियनशिप के लिए उनकी तैयारी पर्याप्त नहीं थी।
उन्होंने कहा कि
ओलंपिक के बाद बहुत सी चीजें बदल गई हैं। मुझे कई चीजों को समय देना था, प्रतिबद्धताओं को पूरा करना था। साथ ही कहा कि इस हार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। अब मेरा ध्यान राष्ट्रमंडल और अगले ओलंपिक खेलों में पदक जीतने पर रहेगा।