लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। अफरीदी ने कहा है कि विराट का रुख सही नहीं लगता। वह ऐसा लगता है कि जैसे समय बिता रहे हैं। वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक नहीं लगा पाये हैं। अफरीदी ने विराट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या कोहली अभी भी उसी प्रेरणा के साथ खेल रहे हैं जो शुरुआती वर्षों के दौरान की थी।’ साथ ही पूछा, ‘क्या कोहली फिर से नंबर 1 बनना चाहेंगे? या उन्होंने जो हासिल किया है उसी से वह संतुष्ट हैं।’ अफरीदी ने कहा, ‘क्रिकेट में आपका रुख बहुत मायने रखता है। यह वही है जिस पर मैं सबसे ज्यादा बात करता हूं। आप क्रिकेट के प्रति गंभीर रुख रखते हैं या नहीं।’

अफरीदी ने आगे कहा, ‘करियर के शुरुआत में विराट कोहली दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बनना चाहते थे। क्या वह उसी प्रेरणा के साथ अब क्रिकेट खेल रहे हैं। यह एक बड़ा सवाल है।’ अफरीदी के अनुसार ‘उनके पास क्लास है पर क्या वह फिर नंबर 1 बल्लेबाज बनना बनना है। या वह सोचते हैं कि उन्होंने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। बस अब आराम करो और टाइम पास करो।’

अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाए दो साल से ज्यादा का समय बीत गया है। आईपीएल के इस सत्र में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।