सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए नवम्बर माह में संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 10 रेलकर्मियों को अपर मंडल रेल प्रबन्धक योग्रेंद बघेल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा नगद राशि से सम्मानित किया गया।
संरक्षा पुरस्कार से 10 सम्मानित रेलकर्मी

रोशन चौरे- कांटेवाला(इटारसी), रविन्द्र कुमार चौधरी- वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर (इटारसी), प्रमोद कुमार-उप स्टेशन प्रबंधक(इटारसी), अशोक कुमार मौर्या-कांटेवाला(रातीखेडा), सुनील कुमार- उप स्टेशन प्रबंधक(बुधनी), श्याममूर्ती रघुवंशी- कांटेवाला(बुधनी), बृजेश कुमार-उप स्टेशन प्रबंधक(बुधनी), राजकुमार मीना- कांटेवाला(बुधनी), मनोज कुमार-ट्रैक मेंटेनर(नर्मदापुरम), अमित अहिरवार- ट्रैक मेंटेनर(गंजबासोदा)
इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योग्रेंद्र बघेल ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) रामेन्द्र पाण्डेय, मंडल परिचालन प्रबंधक प्रमोद पंडित जाधव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी मानस रंजन परिदा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#एडीआरएम #रेलसुरक्षा #रेलकर्मी #सम्मानसमारोह #भारतीयरेलवे #दुर्घटनानिवारण