भोपाल में अभ्युदय 2026 का शानदार समापन
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नया आयकर अधिनियम 2025 इंड एएस और परीक्षा तनाव प्रबंधन पर देश के शीर्ष विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन सांस्कृतिक संध्या में भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बिखेरे कला के रंग ७०० से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) द्वारा निर्देशित एवं भोपाल शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय सीए छात्र मेगा कांफ्रेंस अभ्युदय 2026 का आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी ऑडिटोरियम में भव्य समापन हो गया कांफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन भी देश भर से आए विषय विशेषज्ञों ने सीए विद्यार्थियों को वित्तीय जगत के आधुनिक बदलावों और व्यावहारिक कौशल से रूबरू कराया
इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को थीम पर आगे बढ़ाते हुए बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और कॉर्पोरेट चुनौतियों के लिए तैयार करना था
दूसरे दिन के प्रमुख तकनीकी सत्र: आधुनिक कर प्रणाली और अकाउंटेबिलिटी पर विमर्श
कांफ्रेंस के दूसरे दिन की शुरुआत देश की बदलती कर प्रणालियों और वित्तीय मानकों पर केंद्रित तकनीकी सत्रों के साथ हुई, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर गंभीर चर्चा की गई:
सत्र 3: नया आयकर अधिनियम
विशिष्ट वक्ता सीए अंशुल अग्रवाल ने देश की नई कर संहिता और प्रत्यक्ष करों के सरलीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने छात्रों को समझाया कि नए अधिनियम के तहत कर अनुपालन को कैसे अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है, और भावी सीए के रूप में उन्हें इन बदलावों को किस तरह आत्मसात करना है
सत्र 4: भारतीय लेखा मानक
वरिष्ठ विशेषज्ञ सीए यज्ञेश देसाई ने वित्तीय रिपोर्टिंग में वैश्विक एकरूपता लाने के लिए इंड एएस के महत्व पर व्याख्यान दिया उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में हो रहे प्रकटीकरण और जटिल अकाउंटिंग पैमानों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ बेहद सरल रूप में प्रस्तुत किया。
कौशल विकास सत्र: परीक्षा प्रबंधन एवं छात्र प्रेरणा
सीए के कठिन पाठ्यक्रम और परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए आयोजित इस विशेष सत्र में सीए नेहा दत्ता ने छात्रों का मार्गदर्शन किया उन्होंने हाउ टू फेस सीए एग्जाम विषय पर बात करते हुए समय प्रबंधन आर्टिकिल्शिप के साथ पढ़ाई का संतुलन और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए व्यावहारिक टिप्स दिए जिससे उपस्थित छात्र बेहद प्रेरित नजर आए
सांस्कृतिक संध्या में दिखा मिनी इंडिया का रूप
गहन तकनीकी सत्रों के बाद शाम 5:00 बजे से छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया इस सत्र ने ऑडिटोरियम के माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: देश के विभिन्न हिस्सों से आए सीए विद्यार्थियों ने ग्रुप डांसिंग और गायन प्रतियोगिताओं में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया
मनोरंजक गतिविधियां: इसके साथ ही बॉलीवुड गेम्स और एंकरिंग प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को बांधे रखा, जो यह दर्शाता है कि सीए के छात्र केवल जटिल गणनाओं में ही नहीं बल्कि कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी अव्वल हैं
भोपाल मैनेजमेंट कमेटी ने जताया आभार
सफल आयोजन के समापन पर आईसीएआई बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) के चेयरमैन सीए राजेश शर्मा रीजनल काउंसिल मेंबर सीए राजीव गुप्ता भोपाल शाखा के चेयरमैन सीए आदित्य श्रीवास्तव और वाइस-चेयरमैन सीए प्रदीप मुतरेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन की सफलता ने भोपाल शाखा के गौरव को और बढ़ाया है उन्होंने देश भर से आए ७०० से अधिक छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
कांफ्रेंस के अंतिम चरण में सीआईसीएएसए भोपाल के चेयरमैन सीए पीयूष चतर वाइस-चेयरपॉसन दीपल वर्मा और सचिव नंदनी पहलवानी सहित पूरी कोर कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी स्वयंसेवकों मीडिया पार्टनर्स और प्रशासन अकादमी के स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आयकर #2025