आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम नीदरलैंड को 309 रन से हरा कर वर्ल्ड कप में तीसरा मैच जीती। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया अब बेहतर नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बना हुआ है, जबकि नीदरलैंड सबसे नीचे 10वें नंबर पर पहुंच गया है।

एडम जम्पा ने लगातार अपने तीसरे मैच में 4 विकेट लिए। इसके साथ वह 13 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। मिचेल सेंटनर 12 और जसप्रीत बुमराह 11 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक रनों के मामले में 407 रन बना कर टॉप पर हैं।

इस स्टोरी में हम ग्राफिक्स की मदद से वनडे वर्ल्ड कप 2023 के टॉप बैटर, बॉलर, फील्डर, सिक्सर किंग और बाउंड्री मास्टर को जानेंगे। साथ ही 24वें मैच के बाद का पॉइंट्स टेबल भी देखेंगे…