आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीम इंडिया विश्वकप के विजयी रथ पर सवार होकर लखनऊ पहुंच चुकी है। लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे टीम इंडिया बदलना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड जीत के उस रिकॉर्ड को दोहराने के लिए मैदान में उतरेगी। क्या है वो रिकॉर्ड दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में पढ़िए…
भारत में यह चौथा विश्वकप हो रहा है। इससे पहले भारत में 1987, 1996 और फिर 2011 में विश्वकप हुआ था। इसमें साल 1987 और 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड और भारत की टीमों की भिड़त हुई। लेकिन एक बार भी भारत जीत नहीं पाया है।
दरअसल, साल 1987 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर भारत बाहर हो गया था। जबकि साल 2011 के विश्वकप में दोनों ही देश के बीच का मैच ड्रा हो गया था। ऐसे में 36 साल के इतिहास में टीम इंडिया अगर इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम को हरा देती है, तो यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।
क्या लकी साबित होगा इकाना
इकाना स्टेडियम में अगर टीम इंग्लैंड को हराती है, तो यह एक नया रिकॅार्ड होगा। इंग्लैंड की टीम इकाना में पहली बार वनडे खेलने आएगी। मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। विश्वकप के इतिहास पर नजर डाले तो टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 8 मैच हुए हैं। इसमें से चार मैच साल 1975, 1987, 1992 और 2019 के विश्वकप में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली थी। साल 1975 को छोड़ दिया जाए तो बाकी 3 बार टीम इंडिया को हराने के बाद इंग्लैंड की टीम फाइनल तक पहुंची है। इंडिया का रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही है। टीम इंडिया ने 1983 विश्वकप सेमीफाइनल, 1999 लीग चरण और 2003 सुपर छिक्स में इंग्लैंड को हरा चुकी है।
मैच से पहले 3 दिन प्रैक्टिस करेगी टीम इंडिया
25 अक्टूबर को टीम इंडिया लखनऊ आ चुकी है। टीम इंडिया यहां 3 दिन 26, 27 और 28 अक्टूबर को प्रैक्टिस करेगी। हालांकि उसकी तुलना में इंग्लैंड की टीम को यहां प्रैक्टिस करने का कम मौका मिलेगा। यहां इंग्लैंड की टीम 28 अक्टूबर को प्रैक्टिस करने वाली है।
रन चेंज मास्टर कोहली कर सकते सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
कोहली अब तक वनडे मैच में 48 शतक लगा चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर सचित तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का उनके पास अच्छा मौका है। धर्मशाला के मैच में वह शतक से चूक गए थे। ऐसे में अगर वह यहां शतक लगाते हैं तो सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
पांड्या की वापसी मजबूत होगी टीम
टीम के साथ हार्दिक पांड्या भी लखनऊ आ गए है। पिछले मैच में वह चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनकी जगह सूर्य कुमार यादव को खिलाया गया था। लेकिन अगर पांड्या इस मैच में खेलते हैं, तो टीम मजबूत होगी। पिछले मैच में छठे बॉलर की कमी खली थी। कुलदीप यादव एक समय काफी महंगे साबित हुए। लेकिन उसके बाद भी टीम के साथ अतिरिक्त विकल्प नहीं था। ऐसे में पांड्या आने के साथ टीम मजबूत होगी। हालांकि स्पिन पिच होने से रविचन्द्र अश्विन को भी मौका मिल सकता है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।
एक नजर विश्वकप के मैच पर
मुकाबला साल नतीजा
पहला मुकाबला 1975 इंग्लैंड जीता
दूसरा मुकाबला 1983 इंडिया जीता
तीसरा मुकाबला 1987 इंग्लैंड जीता
चौथा मुकाबला 1992 इंग्लैंड जीता
पांचवा मुकाबला 1999 भारत जीता
छठा मुकाबला 2003 भारत जीता
सातवां मुकाबला 2011 मैच ड्रा
आठवां मुकाबला 2019 इंग्लैंड जीता
अब एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं
कुल मैच – 106
इंडिया जीता – 57
इंग्लैंड जीता – 44
विश्वकप मैच के आंकड़े
कुल मैच – 8
इंडिया जीता – 3
इंग्लैंड जीता – 4
ड्रा हुआ – 1
विश्वकप के भारत में खेले गए मैच
भारत जीता – 0
इंग्लैंड जीता – 2