सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मण्डल रेल प्रबन्धक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 13 रेलकर्मियों को मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित 13 रेलकर्मी
1.देवेन्द्र चौहान, कॉटे वाला, नरमदापुरम, 2. मिथुन सरोदे, उप स्टेशन प्रबंधक, मिसरोद, 3. ऋषि पांचाल, कॉटे वाला, मिसरोद, 4. गौरव भोसले, ट्रेन मैनेजर, सुरगांव बंजारी, 5. अंकित सिंह चंदेल, गुड्स ट्रेन मैनेजर, इटारसी, 6. दीपक कुमार पटेल, ट्रैकमेंटेनर-III, बानापुरा, 7. पप्पू नाथ योगी, ट्रैकमेंटेनर-II, भोपाल शाकूर खान, ट्रैकमेंटेनर-II, भोपाल; शिवनारायण, गेटमैन, ब्यावरा राजगढ़; नरेन्द्र, ट्रैकमेंटेनर-III, बीना; मुकेश कुशवाहा, ट्रैकमेंटेनर-IV, ब्यावरा राजगढ़; दशरथ कुमार, लोको पायलट, इटारसी तथा गंगाराम कुशवाहा, सहायक लोको पायलट, इटारसी |

#संरक्षा_पुरस्कार, #रेलकर्मी_सम्मान, #रेलवे_सुरक्षा, #रेल_प्रशंसा, #दुर्घटना_रोकथाम