01 जून से 12 जून तक अग्निवीर भर्ती का ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के तिथियों की घोषणा की गई है। विभिन्त्र श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक 2 परीक्षा केंद्र भोपाल पर आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जायेगा। अभ्यर्थियों के डाउनलोड के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारीतय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसिटी कोकता बाईपास रायसेन रोड भोपाल

आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपिऍम सांखेड़ी दानिश कुंज कोलार रोड भोपाल ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिये गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना होगा।

अभ्यर्थियों किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय से टेलीफोन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।