आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने ‘हिंदुत्व’ पर किए ट्वीट के लिए अरेस्ट कर लिया है। हाल ही में चेतन अहिंसा ने ट्वीट किया कि हिंदुत्व का आधार सिर्फ झूठ है। उन्होंने लिखा कि सावरकर की ये थ्योरी कि रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्या लौटेने के बाद ही भारत को एक देश के तौर पर पहचान मिली, ये सरासर झूठ है।
20 मार्च को चेतन कुमार ने ट्वीटर पर न सिर्फ हिंदुत्व को झूठा बताया बल्कि ये भी लिखा कि बाबरी मस्जिद की जगह पर राम जन्मभूमि नहीं है और हिंदुत्व के झूठ को हम सच से हरा सकते हैं।
इसी तरह 2023 में ये क्लेम की उरीगौड़ा और नंजेगौड़ा टीपू के खूनी हैं ये भी झूठ है।
बजरंग दल के मेंबर ने की FIR
इसके बाद बजरंग दल के शिवकुमार ने चेतन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। आज लोकल कोर्ट में चेतन कुमार की पेशी होगी।
पहले भी मुश्किल में फंस चुके हैं चेतन
इससे पहले फरवरी 2022 में भी हिजाब केस की सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट जज के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से भी चेतन को अरेस्ट किया गया था। इसके अलावा ब्राह्मण समाज पर उनके बयानों की वजह से भी उनके खिलाफ दो बार शिकायत दर्ज हो चुकी है।