स्टेट बैंक के CBO अधिकारियों का भव्य रीयूनियन कार्यक्रम सम्पन्न
CNN Central News & Network–ITDC India Epress/ITDC News Bhopal: 150 से अधिक अधिकारियों ने की सहभागिता, संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय पर दिया जोर
भारतीय स्टेट बैंक के सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBOs) का भव्य एवं गरिमामय रीयूनियन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों के मध्य आपसी संवाद, समन्वय, सहयोग तथा संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल विकास अधिकारी श्री मनीष मठपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने अधिकारियों को संगठनात्मक मूल्यों, टीम भावना एवं बैंकिंग सेवा में उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर SBIOA फेडरेशन एवं अखिल भारतीय बैंक ऑफिसर्स परिसंघ (AIBOC) के महासचिव श्री रूपम रॉय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामूहिक शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भोपाल सर्किल के जनरल सेक्रेटरी श्री संजीव मिश्रा, प्रेसिडेंट श्री अनिल श्रीवास्तव, AIBOC अध्यक्ष एवं मॉड्यूल DGS श्री सुबीन सिन्हा सहित बैंकिंग एवं संगठन जगत की अनेक गणमान्य विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सर्कल के पदाधिकारी श्री रजनीश पौराणिक, श्री सुरेश बाबू मीणा एवं मॉड्यूल से क्षितिज तिवारी, सुधीर कुमार सहित अन्य साथियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
रीयूनियन में विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक अधिकारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। CBO कैडर से टीनू कुमार, अनुज कुमार सिंह, विशाल झा, सौरभ परमार, मनीषा, कीर्ति, हिमांशु, प्रखर, अंजुम, मनीष, रोहित, दीपेश, तन्मय, रेखा, शैलेश एवं रविन्द्र सहित अनेक अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
उपस्थित अधिकारियों ने इस आयोजन को आपसी सहयोग, अनुभव साझा करने एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं समूह सहभागिता के साथ हुआ।
