सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियो में मौजूद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में कटौती कर रही है। यह फैसला सरकार द्वारा हाल ही में इस श्रेणी की टू-व्हीलर्स पर GST दरों में कमी करने के बाद लिया गया है।

नई दरें लागू होने के साथ ही ग्राहकों को अब सुजुकी की पॉपुलर बाइक्स और स्कूटर्स पहले से कम दाम में उपलब्ध होंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम ग्राहकों को राहत देने और बाजार में मांग को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के पोर्टफोलियो में एक्सेस 125, बर्गमैन स्ट्रीट, गिक्सर सीरीज और अन्य लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जो अब कम कीमतों में मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले यह कदम बिक्री में तेजी लाने में मदद करेगा और टू-व्हीलर बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाएगा।

सरकारी टैक्स कटौती के बाद कंपनियां लगातार ग्राहकों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम उठा रही हैं। ऐसे में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया का यह फैसला न केवल ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

#सुजुकी #टूमह्वीलर #बाइक्स #Scooter #ऑटोमोबाइलन्यूज