आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ सुपरजायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। टीम अधिकृत क्वालिफिकेशन से महज 2 अंक दूर है। LSG ने मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर 5 रन से हराया है।

इस जीत के साथ लखनऊ नंबर-3 पर आ गई। टीम ने 13 मैचों में 7वीं जीत हासिल की है। LSG के 15 अंक हो गए हैं, जबकि मुंबई को छठी हार का सामना करना पड़ा है। टीम चौथे पायदान पर है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद से हर हाल में जीतना होगा। देखें पॉइंट्स टेबल

इकाना स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में मुंबई के बल्लेबाज 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन ही बना सके।

देखिए मैच के टर्निंग पॉइंट

स्टोइनिस की पारी मार्कस स्टोइनिस की पारी ने 12 पर दो विकेट गंवाने के बाद लखनऊ को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टोइनिस डी कॉक के आउट होने के बाद खेलने उतरे। उन्होंने 47 बॉल में 189.36 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और आठ छक्के शामिल रहे।

स्टोइनिस-पंड्या की पार्टनरशिप लखनऊ ने 35 रन पर तीसरा विकेट गंवाया। यहां डी कॉक आउट हुए। ऐसे में क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस ने 59 बॉल पर नाबाद 82 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर 100 के पार पहुंचाया। पंड्या के आउट होने के बाद स्टोइनिस ने निकोलस पूरन के साथ 24 बॉल में 60 रन जोड़े।

बिश्नोई की गेंदबाजी रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। रवि ने रोहित शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजा। जब रोहित आउट हुए तब मुंबई ने 9.4 ओवर में 90 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था मुकाबला 20 ओवर से पहले खत्म हो जाएगा।

स्लॉग ओवर में मोहसिन की कमाल गेंदबाजी लखनऊ के गेंदबाजों ने स्लॉग ओवर्स में मोहसिन खान और यश ठाकुर ने कमाल गेंदबाजी की। मुंबई को आखिरी 4 ओवर्स में 47 रन बनाने थे। ऐसे में मोहसिन खान ने एक विकेट लेते हुए 8 रन खर्च किए। उसके बाद यश ठाकुर ने 9 रन देकर एक विकेट लिया, हालांकि टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने नवीन उल हक के 19वें ओवर में 19 रन लेकर मुकाबले में रोमांच लाया, लेकिन मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाते हुए लखनऊ को जीत दिलाई।