आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत द्वारा दर्ज छेड़छाड़ की शिकायत को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मीका के वकील का कहना है कि उन्होंने और राखी ने मिलकर सुलह कर ली है, इसलिए इस मामले को अब रद्द करना चाहते हैं।

उधर राखी के वकील का कहना है कि वो भी इस मामले को सुलझाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए एक हलफनामा भी तैयार कराया था। हालांकि अब वो हलफनामा हाईकोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में कहीं खो गया है। कोर्ट का निर्देश है कि राखी को अगले हफ्ते तक एक फ्रेश हलफनामा तैयार करना पड़ेगा जिससे कि आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके।

‘FIR को अब रद्द करने में कोई समस्या नहीं’

राखी के वकील आयुष पासबोला ने जस्टिस एएस गडकरी और पीडी नाइक की बेंच के सामने कहा, ‘वो (राखी) अपने प्रोफेशनल वर्क में बिजी हैं, लेकिन दोनों ने ये विवाद सुलझा लिया है। इसलिए उनके द्वारा जो FIR दर्ज की गई थी, उसे रद्द करने में कोई दिक्कत नहीं है।’