गुना, शिवपुरी, अशोकनगर स्टेशनों की समीक्षा



सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने दिनांक को गुना–शिवपुरी एवं गुना-बीना रेलखंड पर गहन संरक्षा निरीक्षण किया। गुना–शिवपुरी खंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना ट्रैक की स्थिति सिग्नलिंग प्रणाली समपार फाटकों एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

गुना स्टेशन पर डीआरएम त्यागी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं को आधुनिक एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएँ।

इस दौरान उन्होंने गुना स्थित लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं विश्राम व्यवस्था काउंसलिंग व्यवस्था एवं संरक्षा संबंधी निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उन्होंने रनिंग स्टाफ को संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने बदरवास–कोलारस के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 28 का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध संरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की। उन्होंने गेटमेन से संवाद कर ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु गेटमेन को पुरस्कृत भी किया।

शिवपुरी स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छता की समीक्षा की। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डीआरएम त्यागी ने अशोकनगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर यात्री सुविधाओं संरक्षा व्यवस्थाओं एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।

गुना, शिवपुरी, अशोकनगर स्टेशनों की समीक्षा
गुना, शिवपुरी, अशोकनगर स्टेशनों की समीक्षा

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #कनगर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #गहन #रचन