सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नई और शानदार एंट्री होने जा रही है। हुंडई मोटर्स अब अपने प्रीमियम लग्जरी ब्रांड Genesis को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में इस ब्रांड को पेश कर सकती है।
Genesis, हुंडई का एक स्वतंत्र लक्जरी ब्रांड है, जो दुनियाभर में अपनी प्रीमियम सैडान और SUV गाड़ियों के लिए जाना जाता है। भारतीय बाजार में बढ़ती लक्जरी कारों की मांग को देखते हुए हुंडई ने इस सेगमेंट में कदम रखने का फैसला किया है।
शुरुआत में Genesis ब्रांड के तहत G80 सिडान और GV80 SUV जैसे मॉडल्स को भारत में उतारा जा सकता है। ये गाड़ियां अपने दमदार डिजाइन, शानदार इंटीरियर, हाई-एंड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। Genesis की कारें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी कंपनियों को टक्कर देंगी।
हुंडई की रणनीति के तहत Genesis कारों को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में इम्पोर्ट किया जाएगा और बाद में लोकल असेंबली की योजना भी बनाई जा सकती है।
Genesis की भारत में एंट्री से प्रीमियम कार मार्केट को एक नई दिशा मिलेगी और उपभोक्ताओं को एक नया विकल्प मिलेगा।
#हुंडईजेनेसिस #जेनेसिसभारत #HyundaiGenesis #लक्जरीकारें