सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा याकूब में मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हबीबगंज में मनरेगा अंतर्गत कार्यों को पूर्ण न किए जाने को लेकर सरपंच, सचिव और उपयंत्री को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया हस्नाबाद में मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी,, लेबर बजट, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदीपुरा में मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी, लेबर बजट, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

#जिलापंचायत #सीईओ #नोटिसजारी #प्रशासनिककार्रवाई #सरकारीसमाचार #कर्मचारी