सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला रोजगार अधिकारी भोपाल स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रैटिसशिप मेला का आयोजन 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक एम.के पोडा कालेज न्यु चौकसे नगर, लाम्बाखेडा बैरसिया रोड, भोपाल में किया जाएगा।
उन्होंने अभ्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षत्कार के लिए उपस्थित हो, भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षत्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करे तथा अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय,भोपाल से संपर्क कर सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में सेल्स मार्केटिग, मशीन आपरेटर, इंश्योरेंश एडवाईजर, टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 5वी से 12वी, स्नातक, आई.टी आई, डिप्लोमा बी.एड., डी.एड बी.ए बी. एस.सी एम.ए.सी एवं आयु 18 से 40 वर्ष तक भर्ती में शामिल हो सकते हैं

#युवा_संगम #रोजगार_मेला #नौकरी_मेला #करियर_अवसर #युवा_रोजगार #कौशल_विकास #रोजगार_समाचार