सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजधानी भोपाल के खजूरीकलां रोड स्थित विद्यापीठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, एसओएम, बालग्राम परिसर में “युवा संगम मेगा जॉब फेयर” का भव्य आयोजन हुआ। यह रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय भोपाल एवं सीआईआई-यंग इंडियंस (वाईआई), भोपाल चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले राज्य सरकार की युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास हैं, जो न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। इस मेगा जॉब फेयर में 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ और 3 स्वरोजगार संस्थाएं शामिल हुईं। 600 से अधिक युवाओं ने इसमें भागीदारी की, जिनमें से 50 से अधिक को मौके पर ही नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) वितरित किए गए। इसके साथ ही तीन कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए गए।स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों और आगंतुकों ने स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा का लाभ उठाया। कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्रों के माध्यम से युवाओं को रोजगार की दिशा में उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।


मुख्य अतिथि एस. के. जैन, कुलपति, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल ने युवाओं को आत्मविश्लेषण कर अपने लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी। जिला रोजगार अधिकारी ए. बी. खान ने बताया कि “सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी से ऐसे आयोजन युवाओं को व्यावहारिक अवसरों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।”
सीआईआई-यंग इंडियंस भोपाल चैप्टर की ओर से श्रीमती श्रद्धा सुहाने ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “डिग्री तब सार्थक होती है जब उसमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच जुड़ जाए। यंग इंडियंस का उद्देश्य है – युवा नेतृत्व को समाज सेवा और उद्योग जगत से जोड़ना।” विद्यापीठ समूह के चेयरमैन के. एन. सुहाने ने सभी कंपनियों,अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नये अवसरों से जोड़ता रहेगा।

#युवासंगम, #जॉबफेयर, #भोपालसमाचार, #रोजगारमेल, #नौकरीकेअवसर, #युवाओंकाभविष्य