सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शोध छात्रा युसरा मरियम जिनका शोध शीर्षक हरित पट्टी क्षेत्रों के पौधों से उपवनशील जीवाणुओं द्वारा वायु प्रदूषकों का पर्णउपचार है बायोटेक्नोलॉजी विभाग में रागिनी गोथलवाल विभागाध्यक्ष समन्वयक बायोइन्फरमेटिक्स सेण्टर एवं अधिष्ठाता जीव विज्ञान संकाय बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी,भोपाल के निर्देशन में अध्यनरत हैं। 41 वी मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 2026 में शोध-पत्र प्रस्तुत करने हेतु युसरा मरियम को पर्यावरण विज्ञान संवर्ग के अंतर्गत उनके सराहनीय कार्य के लिए युवा वैज्ञानिक का सम्मान एवं प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया गय।। यह पुरुस्कार उनको शोध कार्य एपिफाइटिक माइक्रोबायोम: निकेल के फाइलोरेमेडिएशन के लिए एक उत्कृष्ट उम्मीदवार के लिए प्रदान लिया गय। है।फाइलोरेमेडिएशन वायु प्रदूषण को कम करने की एक प्राकृतिक और जैव-तकनीकी प्रक्रिया है जिसमें पौधों की पत्तियों और उन पर रहने वाले सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके हवा में मौजूद प्रदूषकों को साफ किया जाता है। युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 2026 मध्य प्रदेश विज्ञान एवं तकनिकी परिषद् भोपाल द्वारा एमपीसीएसटी विज्ञान भवन नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित की गयी थी। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल,के कुलपति सुरेश कुमार जैन ने छात्रा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

#युसरामरियम#युवावैज्ञानिक#बरकतुल्लाहयूनिवर्सिटी#विज्ञानसम्मान#छात्रउपलब्धि#भोपालसमाचार#ताज़ाखबर#हिंदीसमाचार