सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल सर्किल द्वारा चीफ सेक्रेटरी एक्सआई एवं सीजीएम एक्सआई के बीच आयोजित योनो ट्रॉफी क्रिकेट मैच का आयोजन आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रोमांचक मुकाबला ओल्ड कैंपियन क्रिकेट ग्राउंड, भोपाल में हुआ।
मैच से पूर्व प्रातः 9:30 बजे टॉस कराया गया, जिसमें दोनों टीमों के कप्तानों — सी एस एक्सआई के कप्तान अनुराग जैन एवं सीजीएम एक्सआई के कप्तान प्रवास कुमार सुबुधि — की उपस्थिति में टॉस संपन्न हुआ।
सी एस एक्सआई एवं सीजीएम एक्सआई के बीच खेला गया यह यह मुकाबला चीफ सेक्रेटरी एक्सआई टीम ने 18 रनों से जीता।
मैच में पहले बल्लेबाजी चीफ सेक्रेटरी एक्सआई ने की और 167 रन 5 विकेट पर बनाएं जबकि सीजीएम एक्सआई ने 20 ओवर में 149 रन 5 विकेट पर बनाए और इस तरीके से चीफ सेक्रेटरी एक्सआई ने 18 रनों से मैच में जीत दर्ज की मैच में बेस्ट ऑलराउंडर करण, भारतीय स्टेट बैंक रहे जिन्होंने बेटिंग में 27 रन बनाए और बोलिंग में चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए इसी तरह से मैन ऑफ द मैच हिमांशु चंदा सी एस एक्सआई टीम के रहे जिन्होंने 46 रन और एक विकेट लिया। मैच में बेस्ट बॉलर का अवार्ड अनुराग जैन को मिला जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया और मैच का पासा पलट दिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि भारतीय स्टेट बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने में भी सफल रहा।

#योनो_ट्रॉफी #चीफ़_क्लब_XI #क्रिकेट #खेल_समाचार #टूर्नामेंट