सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो ने दो साल की सेवा के बाद 9 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। याकारिनो अब एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई के साथ काम करेंगी। हालांकि उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे वहां किस भूमिका में होंगी।
लिंडा याकारिनो ने जून 2023 में मस्क के स्थान पर एक्स की लीडरशिप संभाली थी। उनके नेतृत्व में प्लेटफॉर्म ने कई बड़े बदलाव देखे। उन्होंने ‘कम्युनिटी नोट्स’ नामक एक यूजर-बेस्ड फैक्ट-चेकिंग फीचर शुरू किया, जिससे गलत सूचनाओं पर लगाम लगाई जा सके। इसके अलावा, उन्होंने एक्स धन नामक पेमेंट सर्विस के लिए भी काम शुरू किया जो जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापनदाताओं का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने ब्रांड सेफ्टी और कंटेंट कंट्रोल जैसे टूल्स लागू किए, जिससे आईबीएम , एपल और डिज्नी जैसे ब्रांड्स दोबारा एक्स से जुड़ सके।
अब लिंडा मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई के साथ नई भूमिका निभाएंगी। यह कंपनी ग्रोक चैटबॉट जैसे उन्नत एआई टूल्स पर काम करती है, जो जटिल सवालों के जवाब देने और इंसानी कामों को आसान बनाने में सक्षम है। पूर्व में लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल की टॉप ऐडवर्टाइजिंग एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं और फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसी संस्थाओं द्वारा उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में स्थान दिया जा चुका है।
#लिंडा_याकारिनो, #X_सीईओ_इस्तीफा, #एलन_मस्क, #xAI, #सोशल_मीडिया, #ग्रोक_चैटबॉट, #AI_कंपनी, #टेक_न्यूज़