सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान को उनके शानदार अभिनय के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में ‘बेस्ट एक्टर’ का सम्मान मिला है। यह पुरस्कार उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में उनके दमदार अभिनय के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं, जिनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मशहूर अंग्रेज़ीदां शशि थरूर भी शामिल हैं।

थरूर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शाह रुख को बधाई दी, जिसकी भाषा हमेशा की तरह प्रभावशाली और साहित्यिक रही। इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजेदार और शाही अंदाज में धन्यवाद देते हुए जवाब दिया – “Sir, you are the Tharoor of my English…”। उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैन्स इसे ‘विट और विनम्रता’ का शानदार मेल बता रहे हैं।

शाहरुख का यह पुरस्कार न केवल उनके फैंस के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह उनके 33 साल के फिल्मी करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फिल्म ‘जवान’ में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाकर सामाजिक संदेश के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी दिखाई, जिससे दर्शक अभिभूत हो गए।

शशि थरूर और शाहरुख खान के इस ऑनलाइन संवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और इसे ‘बॉलीवुड और बुद्धिमत्ता का बेजोड़ मिलन’ बताया जा रहा है।

#शाहरुखखान #राष्ट्रीयपुरस्कार2025 #बेस्टएक्टर #शशि थरूर #जवान