सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म ‘सैयारा’ की खूब चर्चा है, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि नए कलाकार अहान पांडे को भी सुर्खियों में ला दिया है। डायरेक्टर मोहित सूरी ने हाल ही में एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि अगर वह अहान की एक खास चीज पहले देख लेते तो शायद उन्हें फिल्म में कभी कास्ट नहीं करते।
दरअसल, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अहान पांडे ने मोहित सूरी को एक पुराना डांस वीडियो भेजा जिसे देखकर डायरेक्टर चौंक गए। उन्होंने हंसते हुए कहा, “अगर मैंने यह वीडियो पहले देखा होता, तो मैं अहान को कास्ट ही नहीं करता। ये लड़का धोखेबाज निकला, इतने टैलेंटेड हो कर भी छुपा रहा।“
मोहित सूरी ने आगे कहा कि अहान का असली टैलेंट फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आया। उन्होंने कृष कपूर के किरदार में जो गहराई और ईमानदारी दिखाई, वह किसी अनुभवी अभिनेता जैसी थी।
अहान पांडे की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और सैयारा फिल्म युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। यह फिल्म अहान के करियर के लिए एक मजबूत शुरुआत बन चुकी है।
#अहानपांडे #सैयारा #मोहितसूरी #बॉलीवुडडेब्यू #धोखेबाजकहानी