सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने जज़्बे और कौशल से दुनिया को चौंका दिया है। सोमवार को लंदन के द ओवल मैदान में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। यह भारत की टेस्ट इतिहास में रन के अंतर से सबसे करीबी जीत रही है।
इस रोमांचक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने मैच में 5 विकेट झटककर इंग्लैंड की दूसरी पारी की कमर तोड़ दी। भारत ने इंग्लैंड को 298 रनों के लक्ष्य के जवाब में 291 रन पर रोक दिया।
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने इस जीत से न सिर्फ सीरीज में सम्मानजनक बराबरी हासिल की, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में भी जबरदस्त छलांग लगाई। टीम इंडिया अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। उसका वर्तमान जीत प्रतिशत 46.66% है।
भारत ने इस WTC साइकिल में अब तक 5 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से दो जीते, दो हारे और एक ड्रॉ रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अब भी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है।
यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को अगले टेस्ट मुकाबलों में मज़बूती देगी।
#भारतVsइंग्लैंड #डब्ल्यूटीसी #टेस्टक्रिकेट #शुभमंगिल #मोहम्मदसिराज