सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद संवेदनशील है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सात महीने के बेटे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के सामने आते ही कुछ यूज़र्स ने बच्चे की त्वचा के रंग (स्किन टोन) को लेकर भद्दे कमेंट्स किए और मज़ाक उड़ाया।

अब देवोलीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रोल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी ट्रोलिंग को बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन जब बात उनके मासूम बच्चे की हो, तो चुप रहना गलत है।

देवोलीना ने एक बयान में कहा, “एक सेलेब्रिटी होने के नाते मैं ट्रोल्स की आदत से वाकिफ हूं। मुझे मेरी शादी, करियर और निजी फैसलों को लेकर काफी कुछ सुनने को मिला, लेकिन मैं चुप रही। लेकिन मेरे बेटे को निशाना बनाना एक शर्मनाक हरकत है जिसे मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी। अब यह सिर्फ एक मां की लड़ाई है।”

देवोलीना का यह साहसिक कदम सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। फैंस और कई कलाकार उनके समर्थन में आ गए हैं और इस ट्रोलिंग की निंदा कर रहे हैं।

#देवोलीनाभट्टाचार्जी #बेटाट्रोल #कानूनीकार्यवाई #सोशलमीडिया #सेलेब्रिटी