सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। पटेल तीन साल के लिए इस पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे।उर्जित पटेल 2016 से 2018 तक भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर रहे। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी, लेकिन निजी कारणों से 2018 में इस्तीफा दे दिया। उन्हें भारत में नई इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क तैयार करने वाला माना जाता है। उनकी रिपोर्ट की वजह से सरकार ने 4% CPI को आधिकारिक मुद्रास्फीति लक्ष्य बनाया था।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर पटेल कई अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। इनमें इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड बोर्ड के रूटीन कामकाज की निगरानी, सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व, उनकी आर्थिक नीतियों की समीक्षा, वित्तीय सहायता की मंजूरी और कैपेसिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की देखरेख शामिल होगी।
पटेल का इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड से जुड़ाव नया नहीं है। 1992 में वे भारत में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर के तौर पर मॉनेटरी पॉलिसी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अहम कामकाज देखे। वे वित्त मंत्रालय में सलाहकार रहने के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईडीएफसी और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की स्थापना 1944 में हुई थी और इसके 190 सदस्य देश हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक वित्तीय स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में स्थित है।
#उर्जितपटेल #IMF #RBI #भारतीयअर्थव्यवस्था #अंतरराष्ट्रीयवित्त