सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  नई दिल्ली   :  यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने भारत में डिजिटल लेनदेन की तस्वीर बदल दी है। अब बिना कैश और कार्ड के भी बड़ी से बड़ी ट्रांजैक्शन चंद सेकंड में संभव है। इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जल्द ही UPI 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी घोषणा अक्टूबर 2025 में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में की जा सकती है।

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस 3.0 की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स का उपयोग किया जाएगा। यानी आपके घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइस जैसे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गाड़ी या स्मार्ट वॉच पेमेंट करने में सक्षम होंगे। इस बदलाव के बाद पेमेंट के लिए सिर्फ स्मार्टफोन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके साथ ही इसमें यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस स्वचालित भुगतान  और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सर्किल जैसे नए फीचर भी जोड़े जाएंगे। इन फीचर्स की मदद से स्मार्ट डिवाइस आपकी गैर मौजूदगी में भी पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही यूजर को यह सुविधा भी मिलेगी कि वह डिवाइस-आधारित ट्रांजैक्शन पर लिमिट सेट कर सके।

हालांकि अभी तक एनपीसीआई की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बदलाव डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल ग्राहकों को सुविधा मिलेगी बल्कि डिजिटल इकोसिस्टम भी और मजबूत होगा।

#UPI3 #डिजिटलपेमेंट #एनपीसीआई #यूपीआईअपडेट #स्मार्टडिवाइसपेमेंट