सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के लिए 13,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत गयाजी से की। मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गया के लोगों की लंबे समय से इच्छा थी कि इस शहर को गयाजी के नाम से पुकारा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बेगूसराय में बने एशिया के दूसरे सबसे चौड़े 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही बक्सर थर्मल पावर प्लांट सहित कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि हमने आपके लिए काम किया है, इसलिए इसे भूलिएगा नहीं। मंच पर RJD के दो विधायक—रजौली से प्रकाश वीर और नवादा से विभा देवी भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल ही में रेप केस में हाईकोर्ट से बरी हुए हैं, जिन्हें निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
प्रधानमंत्री मोदी खुली गाड़ी में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ थे। मंच तक पहुंचने के दौरान लोगों ने जोरदार ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। यह वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री मोदी का बिहार का छठा दौरा है।
#PMमोदी #गयाजीसभा #बिहारविकास #नीतीशकुमार #RJD