सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्याओमीअपने फैन्स के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है। कंपनी 25 सितंबर को चीन में अपनी नई Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में श्याओमी 17, श्याओमी 17 Pro और श्याओमी 17 Pro Max शामिल होंगे। खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी के लेटेस्ट हाइपरओएस 3 पर चलेंगे और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होंगे।
सबसे बड़ा आकर्षण बनेगा श्याओमी 17 Pro, जिसमें पीछे की ओर एक मैजिक बैक स्क्रीन (सेकेंडरी डिस्प्ले) दिया जाएगा। यह डिस्प्ले न सिर्फ नोटिफिकेशन और अलर्ट्स दिखाएगा, बल्कि कैमरा प्रीव्यू और शॉर्टकट कंट्रोल्स के लिए भी काम आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो तीनों डिवाइस Leica-backed कैमरा सिस्टम के साथ आएंगे, जिससे फोटोग्राफी और भी शार्प और डिटेल्ड होगी। इसके अलावा, ये सभी डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च होंगे।
श्याओमीका कहना है कि यह सीरीज पिछले साल की श्याओमी 15 सीरीज का अपग्रेड होगी और इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलेगा।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि श्याओमी 17 Pro का सेकेंडरी डिस्प्ले इसे मार्केट में एक यूनिक डिवाइस बनाएगा और यह सीरीज Samsung व OnePlus जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।
#Xiaomi17 #Xiaomi17Pro #5Gफोन #Snapdragon8EliteGen5 #HyperOS3