सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हॉलीवुड की चर्चित फिल्म Wake Up Dead Man: A Knives Out Mystery अब थिएटर के बाद जल्द ही ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। इस फिल्म में डैनियल क्रैग और जेरेमी रैनर जैसे हॉलीवुड सुपरस्टार्स नजर आएंगे। रियान जॉनसन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स हासिल कर चुकी है।
फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि Wake Up Dead Man थिएटर में रिलीज होने के महज दो सप्ताह बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज का आधिकारिक एलान कर दिया है। दर्शक इसे दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख पाएंगे।
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म सितंबर के तीसरे सप्ताह तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इससे उन दर्शकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो थिएटर में जाकर फिल्म नहीं देख पाए।
डैनियल क्रैग की डिटेक्टिव भूमिका और फिल्म की सस्पेंस भरी कहानी ही इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। वहीं, जेरेमी रैनर की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।
ओटीटी रिलीज से फिल्म की पहुंच और ज्यादा दर्शकों तक होगी, जिससे इसके व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
#वेकअपडेडमैन #OTTRelease #Netflix #हॉलीवुडफिल्म