सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / भावनगर / गुजरात : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के भावनगर दौरे पर थे। हवाई अड्डे से गांधी मैदान तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और उन्होंने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर लोग हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे और फूलों की बारिश की। रोड शो के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद पोस्टर भी लगाए गए थे। गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत का कोई बड़ा दुश्मन नहीं है, बल्कि सबसे बड़ा दुश्मन अन्य देशों पर हमारी निर्भरता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जितनी अधिक विदेशी निर्भरता होगी, देश की विफलता उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि हम मिलकर भारत को निर्भरता से मुक्त कर आत्मनिर्भर बनाएं।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ समेत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआईसीटी) का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत न केवल आर्थिक समृद्धि का मार्ग है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा का भी आधार है।
#PMModi #भावनगर #आत्मनिर्भरभारत #RoadShow #GujaratNews #विकास