सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कंगना रनौत को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा याद रखते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कंगना ने एक बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, जो बाद में किसी और एक्ट्रेस के लिए करियर-चेंजर साबित हुई।
संजय लीला भंसाली की 2018 की फिल्म पद्मावत को पहले कंगना रनौत को ऑफर किया गया था। इसमें उन्हें रानी पद्मावती का किरदार निभाना था। हालांकि, कंगना ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले भी कहा है कि वह फिल्मों में ‘शो पीस’ बनकर रहना पसंद नहीं करतीं और चाहती हैं कि एक्ट्रेस को भी उतनी ही अहमियत मिले जितनी एक्टर को दी जाती है। यही वजह रही कि उन्होंने सुल्तान, द डर्टी पिक्चर और संजू जैसी फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए थे।
कंगना के मना करने के बाद यह फिल्म दीपिका पादुकोण के पास गई। रिलीज होते ही पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और करीब 572 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई और दीपिका पादुकोण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
कंगना भले ही इस फिल्म का हिस्सा न बनी हों, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान और मजबूत किरदारों के जरिए बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं, पद्मावत दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई।
#कंगना_रनौत #दीपिका_पादुकोण #पद्मावत #बॉलीवुड #फिल्म