सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H1-B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों के बीच खलबली मची है। अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनियों जैसे मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न ने अपने H1-B वीजा धारक कर्मचारियों को ईमेल भेजकर 24 घंटे के भीतर अमेरिका लौटने की अपील की है।
H1-B वीजा की फीस अब 1 लाख डॉलर कर दी गई है, जिससे अमेरिका से बाहर रह रहे कर्मचारियों की स्थिति पर असर पड़ा है। मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों से 14 दिन तक अमेरिका से बाहर न जाने का निर्देश दिया है ताकि उनकी वीजा स्टेटस सुरक्षित रहे और कार्य बाधित न हो। अमेज़न ने भी इसी तरह का नोटिस जारी किया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अमेरिका की टेक कंपनियों के लिए कर्मचारियों को बनाए रखने और परियोजनाओं में देरी से बचने का प्रयास है। H1-B वीजा धारकों को अब अमेरिका लौटकर अपनी नौकरी और वीजा सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
इस बीच, सोशल मीडिया और कर्मचारियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। कई कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अचानक नोटिस उनके लिए तनावपूर्ण साबित हो सकता है। टेक कंपनियां कर्मचारियों को सलाह दे रही हैं कि वे वीजा नियमों का पालन करते हुए समय पर अमेरिका लौटें।
#H1BVisa #Meta #Microsoft #Amazon #अमेरिका