सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल (Esha Deol) और बिजनेसमैन भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) की शादी और तलाक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में भरत ने सोशल मीडिया पर मेघना लखानी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर अपने नए रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद से कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एशा और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी और 12 साल बाद दोनों अलग हो गए। अब जब भरत ने इंस्टाग्राम पर अपने नए रिलेशन को पब्लिक किया तो फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। इसी बीच फिल्मफेयर को दिया गया एशा और भरत का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एशा बता रही हैं कि शादी के बाद भरत को किन चीजों से दिक्कत होती थी और वह किस तरह उनके रिश्ते को मैनेज करती थीं। एशा ने कहा था कि वह हमेशा भरत का ध्यान रखती थीं और भरत भी उनकी खूब तारीफ करते थे। उस दौरान कपल ने अपनी बॉन्डिंग और रिश्ते की मजबूत नींव के बारे में भी खुलकर बात की थी।

अब यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस का कहना है कि कभी एक-दूसरे की मिसाल देने वाला कपल आखिरकार क्यों अलग हो गया। वहीं, कुछ लोग भरत और मेघना के नए रिश्ते को लेकर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

#EshaDeol #BharatTakhtani #Bollywood #ViralVideo #CelebrityNews