सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर US ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह जोकोविच का 14वां US ओपन सेमीफाइनल है और उन्होंने इस जीत के साथ अमेरिका के जिमी कोनर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
यह जोकोविच का करियर का 53वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल भी है। फ्रिट्ज पर यह उनकी लगातार 11वीं जीत रही। मैच के दौरान उन्होंने दर्शकों के शोरगुल पर नाराजगी जताई, लेकिन अपनी लय बनाए रखी। जीत के बाद उन्होंने अपनी बेटी तारा के आठवें जन्मदिन पर कोर्ट पर खास अंदाज में डांस कर सभी का दिल जीत लिया।
अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में चेक खिलाड़ी जिरी लेहेका को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। खास बात यह है कि अल्काराज ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।
वहीं विमेंस सिंगल्स में आर्यना सबालेंका को वॉकओवर मिला। उनकी प्रतिद्वंदी और 2023 विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रौसोवा घुटने की चोट के कारण मैच नहीं खेल सकीं। अब सबालेंका का सामना सेमीफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा।
#Djokovic #USOpen2025 #Alcaraz #GrandSlam #Tennis