सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल :  एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की हरकतों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, भारत के खिलाफ खेले गए पिछले मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि भारतीय प्लेयर्स ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसी घटना से नाराज होकर PCB ने यूएई के खिलाफ होने वाले अगले मैच का बहिष्कार करने का मन बना लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में गुस्सा इस कदर भड़का कि एक अधिकारी ने कहा – “Asia Cup और ICC जहन्नुम में जाए।” इसके बाद बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की। लेकिन जब ICC ने इस मांग को ठुकरा दिया तो मामला और बिगड़ गया।

खिलाड़ी होटल से मैदान जाने के लिए निकले ही नहीं और बहिष्कार की खबरें बाहर आने लगीं। यहां तक कि यह भी कहा जाने लगा कि PCB मैच नहीं खेलेगा। हालांकि, काफी दबाव और बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अंततः मैच खेलने का फैसला लिया। इसके चलते मुकाबला तय समय से लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ।

इस घटना ने PCB की कार्यप्रणाली और एशिया कप के आयोजन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के ड्रामे से पाकिस्तान की छवि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में कमजोर हो रही है।

#AsiaCup2025 #PakistanCricketBoard #PCBDrama #ICC #CricketNews