सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी सुपरबाइक सेगमेंट में एक बार फिर जोरदार वापसी की है। कंपनी ने 2025 Honda CBR 1000RR-R SP को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹28.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई फायरब्लेड में दमदार परफॉरमेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है।
यह बाइक 1000cc के इनलाइन-फोर इंजन से लैस है, जो 217PS की जबरदस्त पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि गियर रेशियो को छोटा करने की वजह से यह बाइक पहले से ज्यादा तेज और स्मूथ हो गई है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनके जरिए राइडर पावर आउटपुट, इंजन ब्रेकिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल को आसानी से एडजस्ट कर सकता है।
बाइक के डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नए एयरो विंगलेट्स, पतली हेडलाइट्स और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक Öhlins सस्पेंशन दिए गए हैं। साथ ही इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले, कीलेस इग्निशन और स्मार्ट-की जैसे फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 3-लेवल एडजस्टेबल ABS भी दिया गया है।
होंडा का कहना है कि नई CBR 1000RR-R SP ट्रैक और स्ट्रीट दोनों के लिए परफेक्ट है। अपने हाई-परफॉरमेंस इंजन और एडवांस फीचर्स के चलते यह बाइक सुपरबाइक प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।
#HondaCBR1000RRRSP #HondaBikeLaunch #HondaFireblade #SuperbikeIndia #HondaMotorcycle