सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट में 336 रन से हराया है। इस ऐतिहासिक जीत से टीम इंडिया को 12 अंक मिले और उसका पॉइंट परसेंटेज (PCT) 50.00 हो गया है। अब भारत WTC अंक तालिका में इंग्लैंड के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया 24 अंकों और 100% PCT के साथ पहले स्थान पर है, जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच जीतने और एक ड्रॉ करने के बाद 16 अंक अर्जित किए हैं।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हेडिंग्ले टेस्ट में हार से की थी, लेकिन बर्मिंघम में शानदार वापसी की। इस टेस्ट में भारत की यह विदेशी धरती पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। शुभमन गिल न केवल जीत दर्ज करने वाले पहले एशियाई कप्तान बने, बल्कि यह भारत की एजबेस्टन में भी पहली टेस्ट जीत है।
अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जो WTC रेस को और रोमांचक बना देगा। जसप्रीत बुमराह की वापसी और शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का लक्ष्य तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचना है।
WTC टेबल में भारत की मजबूती और इंग्लैंड से आगे निकलने की कोशिश अगले मैच में जारी रहेगी।
#टीमइंडिया #डब्ल्यूटीसी2025 #इंग्लैंडविरुद्धभारत #टेस्टक्रिकेट #WTCपॉइंट्सटेबल