सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) का फाइनल मुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न केवल टेस्ट क्रिकेट की श्रेष्ठता की जंग है, बल्कि इतिहास और आंकड़ों की कसौटी पर भी परखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इस बार भी पैट कमिंस के हाथों में है, जो पिछले WTC फाइनल 2023 में भी टीम को खिताबी जीत दिला चुके हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम इस ऐतिहासिक मौके पर अपना पहला WTC खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जिसकी कमान टेम्बा बावुमा संभाल रहे हैं।

लेकिन अगर दोनों टीमों के टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो तस्वीर साउथ अफ्रीका के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं है। अब तक टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 101 मुकाबले हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 55 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 27 मैचों में जीत मिली है। वहीं 19 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

इतिहास गवाह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अफ्रीका को हमेशा कड़ी चुनौती मिली है। खासकर इंग्लैंड की पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में अफ्रीका के सामने आंकड़ों और अनुभव दोनों से पार पाने की दोहरी चुनौती होगी।

WTC Final 2025 में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है, लेकिन आंकड़े फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हैं।

#डब्ल्यूटीसीफाइनल #ऑस्ट्रेलियावर्सेससाउथअफ्रीका #SAvsAUS #वर्ल्डटेस्टचैंपियनशिप2025 #क्रिकेटसमाचार #टेस्टमैच #ऑस्ट्रेलियाकीचुनौती