सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की शुरुआत 17 जून से हो चुकी है और शुरुआती मैचों में ही प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मौजूदा समय में एक साथ तीन टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। भारत इंग्लैंड के दौरे पर है और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हार चुका है। इस हार के साथ टीम इंडिया अब तक खाता भी नहीं खोल सकी है और निचले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीतकर 100 प्रतिशत अंक (PCT) के साथ टॉप दो स्थानों पर कब्जा जमाया है। वहीं, श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एक जीत और एक ड्रॉ हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। बांग्लादेश एक हार और एक ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है। वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया से दोनों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका PCT शून्य पर है।

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अभी तक कोई मैच पूरा नहीं खेला है, जिससे उनकी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि, साउथ अफ्रीका की जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज शुरू हो चुकी है।

WTC प्वाइंट्स टेबल का यह शुरुआती चरण काफी रोमांचक हो चुका है, और आगामी मैचों में टेबल में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के पास अभी चार टेस्ट बाकी हैं, और मजबूत वापसी का मौका भी। लेकिन इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ यह सफर आसान नहीं होने वाला।

#WTCप्वाइंट्सटेबल #भारतबनामइंग्लैंड #विश्वटेस्टचैंपियनशिप #ऑस्ट्रेलियाटॉपपर #क्रिकेटसमाचार