सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आह्वान मिशन के तत्वावधान में आयोजित आह्वान ध्यान महोत्सव का भव्य दो दिवसीय आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर 2025 (शनिवार–रविवार) को कबीर वर्ल्ड पिरामिड मेडिटेशन सेंटर, विक्रमादित्य कॉलेज, रातीबड़, भोपाल में संपन्न होगा। यह आयोजन ध्यान, योग, यज्ञ, सत्संग और सामूहिक साधना के माध्यम से मानसिक शांति, आत्म-जागृति एवं विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समर्पित है।
प्रथम दिवस — 20 दिसंबर 2025 (शनिवार)
कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन से होगा, जो डॉ. महादेव पंडाग्रे (प्राचार्य, विक्रमादित्य कॉलेज) द्वारा संपन्न किया जाएगा। इसके पश्चात स्थानीय मातृशक्ति द्वारा भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।
सायं 4:00 से 4:30 बजे तक संगीतमय आनापानसति ध्यान अभ्यास साधक दीदी द्वारा कराया जाएगा।
सायं 5:35 बजे से अग्निहोत्र एवं आरती लोकेश (माधव आश्रम) द्वारा तथा दीपयज्ञ बहिन अनीता (गायत्री महिला मंडल, नीलबड़) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
द्वितीय दिवस — 21 दिसंबर 2025 (रविवार)
प्रातः 7:01 बजे अग्निहोत्र के साथ दिवस का आरंभ होगा।
प्रातः 7:15 से 8:15 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन पं. श्याम आचार्य (गायत्री परिवार) द्वारा किया जाएगा।
प्रातः 8:15 से 9:30 बजे सूर्य नमस्कार, योग एवं प्राणायाम का सत्र योगाचार्य नंदकिशोर (श्रीकृष्ण योगधाम, उज्जैन) द्वारा संपन्न होगा।
इसके पश्चात हरित वीर वृक्षारोपण उत्सव, कबीर धुन, प्रज्ञा पेय एवं अल्पाहार विराम रहेगा।
मुख्य आयोजन (10:00 से 11:00 बजे)
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यस्वरूप साहिब (अध्यक्ष — कबीर वर्ल्ड एवं विश्वं विश्वरूपम्) करेंगे।
मुख्य अतिथि योगाचार्य नंदकिशोर होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में आदित्य नारोलिया (चेयरमैन — विक्रमादित्य ग्रुप), मनीष तिवारी (उद्योगपति एवं समाजसेवी) तथा डॉ. एस. डी. वीरेंद्र (राष्ट्रीय ध्वज वाहक — हरित वीर वाहिनी भारत) सम्मिलित रहेंगे, साथ ही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
प्रातः 11:00 से 12:00 बजे हार्टफुलनेस ध्यान डॉ. एस. डी. वीरेंद्र द्वारा कराया जाएगा।
दोपहर 12:00 से 1:30 बजे पैनल डिस्कशन आयोजित होगा, जिसमें PSSM, सहजयोग, ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार एवं प्रफुल्लित तीर्थ की सहभागिता रहेगी।
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे भोजन भंडारा कबीर धुन के साथ होगा।
दोपहर 2:30 से 3:00 बजे एक्टिविटी सेशन विवेकानंद केंद्र द्वारा,
3:00 से 3:30 बजे दिव्य सत्संग सत्यस्वरूप साहिब द्वारा,
तथा 3:30 से 4:00 बजे कबीर धुन एवं भजन आयोजित होंगे।
सायं 4:00 से 5:00 बजे आनापानसति ध्यान,
5:00 से 5:35 बजे विश्व शांति प्रार्थना, संकल्प वाचन एवं आभार प्रदर्शन,
और अंत में अग्निहोत्र, आरती एवं दीपोत्सव संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव सभी आयु वर्ग के लिए निःशुल्क एवं खुला है तथा शहर व आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है।
#विश्वध्यानदिवस #ध्यानमहोत्सव #मानसिकशांति #आध्यात्मिकजागृति #ध्यानऔरयोग #हार्टफुलनेस